11th Nov Header

UP News: लखनऊ विश्वविद्यालय के 7 छात्रों का विप्रो कंपनी में हुआ प्लेसमेंट

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय एवं तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 7 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट विप्रो कंपनी में हुआ। चयनित छात्रों को विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं संकाय के डीन प्रो. ए. के. सिंह ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि विप्रो कंपनी के प्रथम चरण के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए के 3 छात्रों (पलक तिवारी, मानस खरे एवं साक्षी साकेत) और बीकॉम के 3 छात्रों (अभिराज सिंह, नूपुर पाल एवं शुभम सिंह) एवं एमए के छात्र वैभव शर्मा का चयन कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के पद पर 3.08 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ।

फरवरी के आखिरी सप्‍ताह में आयोजित की जाएगी प्‍लेसमेंट ड्राइव

इसके साथ ही डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विप्रो कंपनी के लिए दूसरे चरण की प्लेसमेंट ड्राइव फरवरी के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी।