11th Nov Header

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम छोर पर

अलीगढ़ जिले में बनाए गए 151 परीक्षा केंद्र

अलीगढ़: अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की तैयारी अंतिम छोर पर हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां से पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसे पांच जोन में बांटा गया है। नियंत्रण कक्ष में परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। कोल तहसील क्षेत्र में 61 में से 45 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। अतरौली तहसील क्षेत्र में 42 में से 25 परीक्षा केंद्रों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। जिले में उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। 15-16 फरवरी तक प्रश्न पत्र आने की संभावना है।