UP Ad 1 23rd Sep

पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्‍लादिमीर पुतिन, शपथ लेकर बोले- दुश्मनों से भी अच्छे संबंध बनाएंगे

मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति पद पर व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार अपना कब्‍जा जमाया है। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के तीन राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी।

Middle Ad 23rd Sep UP

राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा, हम और मजबूत होंगे। हम उन देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करेंगे, जो हमें दुश्मन समझते हैं। मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा। रूस में 15-17 मार्च को हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में पुतिन को 88 फीसदी वोट मिले थे, जबकि उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4 फीसदी वोट मिले थे।

2000 में पहली बार राष्‍ट्रपति बने थे पुतिन

रूस में हुए व्‍लादिमीर पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया है। पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं।