11th Nov Header

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने चढ़ाया पारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बुधवार रात से ही लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम बदल गया है। लखनऊ में शाम से ही तेज हवा चल रही है। इतना ही नहीं, हवा में हल्की-हल्की ठंड भी है। हालांकि, 21 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान कुछ जगहों पर 25 से 35 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। इस तरह आने वाले दिनों में पड़ने वाले होली के त्यौहार से पहले यूपी के मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो 21 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने के आसार है। वहीं 22 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 23 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार है। इस तरह 22 और 23 मार्च को प्रदेश के किसी भी हिस्से में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। इस दौरान दिन में तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड पड़ती रहिगी।

वहीं 24 मार्च को प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो 24 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कही पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 25 मार्च को प्रदेश में मौसम फिर से जस का तस हो जाएगा। 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार है। साथ ही 26 मार्च को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार है।