21st Nov Header Ad

देश में कौन सी जगह आती है सबसे ज्यादा बाढ़, पहला नाम उड़ा देगा आपके होश

नई दिल्‍ली: हर साल भारत में बारिश से भारी नुकसान होता है। कई इलाकों में बाढ़ से पुल और सड़कें ढह जाती हैं, तो वहीं कई इलाके ऐसे हैं जहां हर साल बाढ़ आती है। ऐसे में चलिए उनक इलाकों के बारे में जानते हैं जहां देश में सबसे ज्यादा बाढ़ आती है…

भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च से पता चला है कि देश में बिहार का पटना जिला बाढ़ के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र है। इसके बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और फिर महाराष्ट्र के ठाणे में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

इन जिलों का बनाया गया गंभीर सूचकांक

देश में जिलों के आधार पर बाढ़ की संवेदनशीलता को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), दिल्ली, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पुणे और आईआईटी, रुड़की के शोधकर्ताओं ने एक नया जिला-स्तरीय बाढ़ गंभीरता सूचकांक (डीएफएसआई) बनाया है। इसके मुताबिक, बिहार का जिला पटना सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बनकर उभरा है।

इसके बाद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) और ठाणे (महाराष्ट्र) सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इनके बाद बाढ़ के प्रति सबसे संवेदनशील जिलों में उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल), गुंटूर (आंध्र प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बलिया (उत्तर प्रदेश), पूर्वी चंपारण (बिहार) और पूर्वी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) को शामिल किया गया है।