1st Nov Ad

गर्लफ्रेंड को मारकर खुद ट्रेन के आगे कूदा युवक

ब्रेकअप होने से था नाराज

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन के आगे कूदने से पहले आरोपी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने एक कोड का इस्तेमाल किया है। इसी कोड की मदद से पुलिस ने युवती का शव ढूंढ निकाला और मामले की जांच में जुट गई है। 12 दिसंबर को 19 साल की एक युवती कॉलेजे के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद लड़की को उसके परिवार वाले ढूंढने लगे, बहुत देर तक ढूंढने के बाद भी जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो घरवालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया।