कस्बे में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बैंड बाजों के साथ निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा। दर्जा राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का किया शुभारंभ।
जानकारी के अनुसार महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का प्रदेश सरकार की दर्जा राज्यमंत्री पूजा बाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

कस्बे में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
कस्बे में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले प्रदेश सरकार में मौजूद दर्जा राज्यमंत्री पूजा वाल्मीकि के पहुंचने पर वाल्मीकि समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष संजू वाल्मीकि ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में सम्मिलित प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों का स्वागत कर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इसके बाद दर्जा राज्यमंत्री पूजा वाल्मीकि, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा आदि ने महर्षि वाल्मीकि रत्नाकर, डॉ भीमराव अंबेडकर के मानचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर दर्ज़ा राजमंत्री पूजा वाल्मीकि ने भगवान वाल्मीकि के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान वाल्मीकि सनातन धर्म ग्रंथ के रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे।‌ हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए सत्य मार्ग पर चलना चाहिए।
और कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए जनहित कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। सभी लोग इन योजनाओं का लाभ ले। इस मौके पर मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा मैं महर्षि वाल्मीकि और भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कस्बे में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
कस्बे में निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

इसके बाद दर्जा राज्यमंत्री पूजा वाल्मीकि, मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, शोभा यात्रा के अध्यक्ष संजू वाल्मीकि आदि ने आधा दर्जन झांकियां से सुशोभित शोभा यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
शोभायात्रा जानकी देवी इंटर कालेज से शुरू होकर कस्बा के प्रमुख मार्गो पर घूमती हुई लोधी नगर भिटौरा होते हुए नौगवां उनासी महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पास शोभा यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान शोभा यात्रा के अध्यक्ष संजू वाल्मीकि, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, प्रदीप गर्ग, पंकज शर्मा, रामपाल वाल्मीकि, सूरजपाल वाल्मीकि, देवदास चौहान, बहोरन लालं वाल्मीकि, सुखदेव सिंह बाल्मीकि, एके सिंह मोनू वाल्मीकि, रमेश चन्द, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार वाल्मीकि, रामाशंकर, मोहन लाल, मदन लाल, राजकुमार वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, भंवरलाल वाल्मीकि, विश्वास वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, सरन वाल्मीकि, हिमांशु वाल्मीकि, हर्ष वाल्मीकि, अभिमन्यु वाल्मीकि, वीरू वाल्मीकि, वंश वाल्मीकि, अरब वाल्मीकि, ध्रुव वाल्मीकि ऋषभ वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, मनोज बाल्मीकि सहित आदि लोग मौजूद रहे।