UP Ad 1 23rd Sep

मेडिकल कराकर वापस घर पहुंचे पीड़ितों को दबंगों ने मारपीट कर धमकाया

विरोध किया तो उन्होंने नाबालिक धेवती गौसिया ,रिफा ,नाती समीर ,धेवता साहिल को मारपीट कर घायल कर दिया

बरेली। जिला अस्पताल से मेडिकल करवा कर वापस घर पहुंचे पीड़ितों को दबंगों ने मारपीट करने के साथ ही उनके साथ अश्लील हरकतें की। साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस बाबत सीबी गंज थाना के गांव बंडिया निवासी शमीम ने पुलिस को बताया ,8 अक्टूबर को पड़ोसी हसनैन व फुरकान उसका रास्ता अवरुद्ध करके दरवाजा लगा रहे थे । जब इसका विरोध किया तो उन्होंने नाबालिक धेवती गौसिया ,रिफा ,नाती समीर ,धेवता साहिल को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया आरोप लगाया वह घायलों का मेडिकल करवा कर वापस घर पहुंची ,तो उपरोक्त आरोपियों के साथ जीशान व अज्ञात लोग थे। यह पहले ही घात लगाए बैठे थे ,उन लोगों के घर पहुंचते ही यह हमलावर हो गए बताया उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिक बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की।

Middle Ad 23rd Sep UP