1st Nov Ad

दबंगों ने काट ली किसान की खड़ी फसल पुलिस बनी तमाशबीन

धान की फसल और पॉपुलर को काटकर ट्राली में भरकर ले ले गए

बरेली के थाना बहेड़ी में किसान अजय गंगवार ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी नीतू गंगवार और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भूमि गाटा संख्या 293, 294,30, 298, और 297 तहसील बहेड़ी के ग्राम वहुनागर उर्फ़ सिरसा परगना चौमहला जिला बरेली में है,और राजस्व अभिलेख खतौनी में भी दर्ज है। 11 अक्तूबर 2023 को सुबह करीब 10:00 बजे उसके पास फोन आया कि उसके खेत से धान और पॉपुलर की फसल को काटा जा रहा है।जो कि परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और विक्की उर्फ अमरीक सिंह पुत्र रेशम सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और जोगिंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, रेशम सिंह पुत्र कृपाल सिंह और महेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह इनके साथ-साथ गुरमीत कौर पत्नी कश्मीर सिंह,संतोष कौर रानी, संत कौर यह महिलाएं भी हैं।

दबंगों ने काट ली किसान की खड़ी फसल पुलिस बनी तमाशबीन
दबंगों ने काट ली किसान की खड़ी फसल पुलिस बनी तमाशबीन

जो की उसके ही गांव वहु नागर उर्फ़ सिरसा के रहने वाले हैं। जब वह अपने खेत पर भाग कर पहुंचा तो यह सारे लोग उसकी धान की फसल और पॉपुलर को काटकर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे।जब किसान और उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे तो दबंग लोगों ने हाथ में कृपाण और तलवारों के साथ-साथ लाठी ले ली और किसान के परिवार और उसके सदस्यों को गंदी-गंदी गालियां देने लगे, और कहा यदि हमारी गाड़ी रोकी गई या पुलिस को बुलाया तो तुम्हारी लाश में बिछा देंगे।
जब उन लोगों से बार-बार मना किया गया तो उन्होंने दबंगई दिखाते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की।
उन लोगों ने कहा कि यदि तुम हमें 10 लाख रुपए दोगे तभी फसल काट पाओगे।
इस पर किसान और उसके परिवार के सदस्यों ने रंगदारी देने में असमर्थता जताई, तो दबंग लोगों ने तैयार खड़ी फसल जो कि करीब 5 एकड़ धान था। उसके साथ-साथ पॉपुलर भी काटकर ले गए जिसकी कीमत लगभग 3:30 लाख रुपए थी। जब उन लोगों ने विरोध किया तो उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गई और मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी गई।जब इस घटना की सूचना अजय गंगवार ने फोन द्वारा चौकी इंचार्ज को दी तो चौकी इंचार्ज कुछ सिपाहियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, मगर तब तक दबंग लोग अपनी गाड़ियों से फसल और पॉपुलर लेकर फरार हो गए। इस घटना के गवाह चंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह निवासी ग्राम वहूनागर और सिरसा पूरनलाल पुत्र तुलसीराम निवासी नौली ने देखा। किसान का कहना है कि यह दबंग लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं, और इन लोगों ने ग्राम सिरसा में दबंगई दिखाते हुए आरोप है कि अवैध शराब का कारोबार भी खोल रखा है। जब किसान 6 नवंबर 2023 को करीब 4:30 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ जब अपनी ज़मीन पर बची फसल काटने गए,तो उक्त सभी दबंग लोग नजायज हथियार और लाठी डंडे लेकर किसान और उसके परिवार के सदस्यों के सामने आ गए, और गंदी-गंदी गालियां देने लगे विरोध करने पर सभी दबंगों ने एक राय होकर किसान और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, और किसान और उसके परिवार के सदस्यों ने जैसे पैसे अपनी जान बचाई। दबंगों ने अजय गंगवार और उसके परिवार से कहा कि दोबारा फसल काटने आए तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे तुम्हे जान से मार देंगे।