लखनऊ:यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपन के बीच नौतपा के पांचवे दिन मौसम ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह नौ बजे के करीब चटख हुई धूप ने फिर से परेशान किया। लखनऊ व अंबेडकरनगर सहित कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई जिससे कि तापमान नीचे चला गया और लोगों को सुबह कूलर बंद करने पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।