बरेली । भमोरा पुलिस कर्मियों को जुआ पकडने जाना पड़ा भारी ,किसान की मौत के बाद,चौकी पुलिस के दो दरोगा समेत पांच सिपाही व एंबुलेंस चालक के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मृतक के घर मचा को कोहराम।

ग्राम आलमपुर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को दिये प्रार्थना पत्र में बताया बुधवार रात मेरे बड़े भाई संतोष कुमार शर्मा पुत्र लक्ष्मण प्रसाद उम्र 45 वर्ष गांव के पूर्व दिशा मे बने ट्यूबवेल से लौट रहे थे कि पास मे बने एक भट्टे के पास जुआरी जुआ खेल रहे थे जहा सरदार नगर चौकी पुलिस के दरोगा टिंकू कुमार व नेपाल सिंह व सिपाही दीपक,पुष्पेंद्र राणा ,मनोज,अंकित के साथ तीन अज्ञात लोगा व एंबुलेंस चालक विजय के साथ जुआरियों को पकड़ने गए थे पुलिस को देखते ही सारे जुआरी भाग गए इसके बाद ट्यूबवेल से लौट रहे भाई को पकड़ भागने वाले जुआरियों के नाम बताने को कहा नाम ना बताने पर भाई को लातो घुसो व राइफल की बाटो से बुरी तरह पीट घायल कर दिया शोर शराबे की आवाज पर जब मे वहां पहुंचा तो भाई बेहोश अवस्था में पड़े थे मुझे देख सारे पुलिसकर्मी एंबुलेंस से भाग खड़े हुए आनन फानन में भाई को बरेली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई।

बरेली पुलिस ने शव पी एम को भेजा वही कप्तान के आदेश पर 7 पुलिस कर्मियों सहित एंबुलेंस चालक व तीन अज्ञात पर थाना भमोरा मे मुक्दमा दर्ज कर लिया गया है वही ग्रामीणों ने बताया कि भट्टे के पास बनी नहर की पुलिया पर कई महीनो से जुआ हो रहा है जहां बाहर से आकर जुआरी जुआ खेलते हैं बताया जाता है कि एक व्यक्ति जुआ का पैसा पुलिस को पहुंचता था फिर भी पुलिस लालच में आकर जुआ पकडने चली गई जुआरियो को तो नहीं पकड़ सकी और निर्दोष किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मृतक संतोष की मां कमला देवी का रो रो कर बुरा हाल था पत्नी सुमन अपनी शुद्ध बुद्ध में नहीं थी और बार-बार रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी मृतक संतोष शर्मा ने 1 वर्ष पूर्व अपनी बेटी किरन की शादी की थी दो बेटे सूरज व राहुल की शादी करना बाकी थी
ग्रामीणों ने बताया मृतक संतोष शर्मा चार भाइयों में सबसे बड़े थे लगभग 40 बीघा जमीन चारों भाइयों पर है मृतक संतोष शर्मा रोज सुबह शाम अपने खेतों पर टहलने जाया करते थे धनतेरस वाले दिन उनकी मौत से गांव की दीपावली फीकी हो गई है वही इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।