बरेली:बरेली में सप्ताहभर से मंडरा रहे बादल बुधवार को आधे घंटे तक झूमकर बरसे। इससे दिन का पारा आठ डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज हुआ। अप्रैल में फरवरी जैसी हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सुबह ही धूप खिल गई है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, करीब चार साल बाद अप्रैल में महज एक दिन (24 घंटे) में नौ मिमी बारिश हुई। इससे पहले 2024 में चार, 2023 में दो, 2022 में पांच, 2021 में छह मिमी बारिश हुई थी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल में पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल के संयुक्त प्रभाव से पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। तेज हवा संग घने बादल चार साल बाद अप्रैल में 24 घंटे में हुई नौ मिमी बारिश, हवा ने कराया ठंड का अहसास घिरे और अंधेरा सा हो गया। अनुकूल माहौल मिलने पर करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।