मऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मऊ में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. मधुबन के गांधी मैदान में सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए जनपद मऊ की 2005 की तस्वीरें, जब सरकार ने माफिया के सामने मऊ में घुटने टेक दिए थे.
सड़कों पर चल रही बहन-बेटियों को छेड़ते थे शोहदे
सीएम योगी ने कहाकि सड़कों पर चल रही बहन-बेटियों को शोहदे छेड़ते थे, आज उन पर अंकुश लगाने का काम हमारी सरकार ने किया है.
सीएम ने कहाकि धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को भी सबक सिखाने का काम यूपी सरकार कर रही है. अब कोई बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में नहीं लगा सकता कोई सेंध.
सीएम योगी ने कहा कि उस समय रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों तक में बाधाएं खड़ी की जाती थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मज़बूर थी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बहन-बेटियां और व्यापारी शाम होने से पहले घर लौटने को मज़बूर रहते थे. अगर कोई देर हो जाती थी, तो परिवार के लोग चिंता में डूब जाते थे. सड़कों पर शोहदों का आतंक था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है,
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को सबक सिखाने का काम किया है.
उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता.
उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुशासन की नीति पर प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है.
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, पंचायती राज मंत्री, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, विधायक रामविलास चौहान, एमएलसी विजय लाल राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
बारिश के बावजूद भी अच्छी संख्या में कार्यकर्ता व जनता मुख्यमंत्री को सुनने के लिए मौजूद रहे.