बरेली । विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम रजऊ परसपुर में बन रही अवैध कालोनियों के विरूद्ध शनिवार को की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही। जिसमे कमल मिश्रा एवं लाला राम यादव द्वारा ग्राम रजऊ परसपुर में लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डों का चिन्हांकन, साइट ऑफिस एवं सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था।

दूसरे मनोज कुमार द्वारा ग्राम रजऊ परसपुर में लगभग 06 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डो का चिन्हांकन, बाउन्ड्रीवाल एवं नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश कुमार, अवर अभियन्तागण रमन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा शनिवार को अवैध कालोनी के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।