वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला में पहुचे कैन्ट विधायक

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने वोट बनवाने के विषय में विस्तार पूर्वक बताया

बरेली । पूर्वी मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर जगतपुर में मंडल अध्यक्ष राम बहादुर मौर्य की अध्यक्षता में वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने वोट बनवाने के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।

वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला में पहुचे कैन्ट विधायक
वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला में पहुचे कैन्ट विधायक

मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया महानगर के सभी 9 मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिससे वोटर चेतना अभियान के माध्यम से सभी के वोट बन सके और घर-घर जाकर सभी से संपर्क हो सके इसलिए प्रत्येक मंडल में एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है कार्यशाला में मंडल प्रभारी शिवकुमार माहेश्वरी, देवेंद्र जोशी , सूर्यकांत मौर्य, अरुण कश्यप, राम मूर्ति मौर्य , सभी सम्मानित पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण एवम समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे । मढ़ीनाथ मंडल की वोटर चेतना महाअभियान मंडल कार्यशाला में रहना हुआ।

वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला में पहुचे कैन्ट विधायक
वोटर चेतना अभियान की कार्यशाला में पहुचे कैन्ट विधायक

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,महानगर उपाध्यक्ष एवं अभियान के संयोजक विष्णु शर्मा ,विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक आलोक प्रधान सहित सभी सम्मानित पार्षद एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।