आराधना मिश्रा मोना ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को घेरा, उठाये सुरक्षा के प्रति सवाल…

लखनऊ: आज विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल नेता, विधायक आराधना मिश्रा मोना ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा, मोना मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिलाओं के प्रति संवेदनशील ना होने और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, और कहा कि नागरिक सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश की सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, यह हम नहीं कह रहे हैं, एन.सी.आर.बी के आंकड़े आपके सामने हैं जिसमें पिछले आंकड़ों की तुलना में अपराध बढ़ा है, अब सरकार आंकड़ों के छुपाने के क्रम में एक नया काम कर रही है जिसके अंतर्गत ही महामहिम राज्यपाल महोदया के अभिभाषण में सरकार महिलाओं की प्रति अपराध को लिखने को भूल गई या उन्हें छोड़ दिया गया इससे सरकार की असंवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न विचारधाराओं की सरकारी रही, सबसे ज्यादा कांग्रेस का शासनकाल रहा, चौधरी चरण सिंह जी की सरकार रही, समाजवादी पार्टी सरकार का शासन रहा , बहुजन समाज पार्टी की सरकार रही, और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है सबने अपराधियों के साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रख्यात विश्वविद्यालय बी.एच.यू में जो छात्राओं के साथ घटना हुई और 3 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में अपराधियों को संरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है, यह अन्य सरकारों एवं भाजपा सरकार में मूलभूत अंतर है, खानापूर्ति के लिए एक तरफ एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया जा रहा है, इसके बाबजूद एक साल में महिलाओं पर अपराध बढ़ा है, सुमंगला योजना एक अच्छी योजना है लेकिन दुर्भाग्य है कि उसमें अधिकांश मामले गलत पाए जा रहे हैं गाजियाबाद में तो यह संख्या 70% को भी पार कर गई , जिलाधिकारी में अपनी रिपोर्ट भेजी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई , यदि सशक्त कार्रवाई होती तो बलिया की जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती जहां पर 500 में अधिकांश शादियां फर्जी कराई जा रही थी और पैसा निकाला जा रहा था,

आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश के गरीब लोगों के प्रति सद्भाव को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि हम भाजपा सरकार से अनुरोध करते हैं कि सरकार जो गरीब है जो पीड़ित है उनके साथ सद्भाव से पेश आए, नो वेंडिंग जोन को लेकर छोटे – छोटे दुकानदारों को जानकारी नहीं होती है, इसका उदाहरण अभी उन्नाव में एक बहुत दुखद घटना में देखने को मिला जिसमें एक महिला की सब्जी को पुल के नीचे नदी में नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा उठाकर फेंक दिया गया, यदि उस महिला को नो वेंडिंग की जानकारी होती तो वह स्वयं वहां दुकान नहीं लगाती।

आराधना मिश्रा मोना ने कहा की विश्व का सबसे युवा देश भारत है जिसमें सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में है, 35 साल की उम्र तक की आबादी उत्तर प्रदेश में 50% है, इन सभी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए, सरकार और हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए सरकार के द्वारा इन्वेस्टर मीट हुई लेकिन वह जमीन पर नहीं उतर पाई, मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं ” नोएडा ” जिसकी स्थापना पंडित नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेस सरकार के समय हुई और आज वह नोएडा सिर्फ प्रदेश के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण है, देश की जीडीपी में नोएडा 10.12 प्रतिशत का योगदान है , और (नोएडा का पर कैपिटल इनकम 6.71 लाख है ) जहां बहुत बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं ऐसी ही ईमानदार नियत की इस सरकार को भी जरूरत है।

आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मैं यह कहना चाहती हूं यह प्रदेश आपका है , हमारा है , सबका है यह प्रदेश विरोधाभास से नहीं सद्भाव से चलेगा सरकार विपक्ष के प्रति सकारात्मक रवैया रखे, आपको प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है , महामहिम राज्यपाल महोदया का अभिभाषण सफेद कागज पर लिखी अधूरी कहानी है, जिसके हर पहलू को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की है।