Hartalika Teej 2026: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का व्रत विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के साथ व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में शामिल माना जाता है, क्योंकि इसमें निर्जला उपवास रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत के दौरान कुछ कार्यों से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से व्रत का धार्मिक फल प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन किन 4 बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
काले और सफेद कपड़े पहनने से बचें
तीज की रात सोने से बचें
क्रोध और कलह से रहें दूर
निर्जला व्रत में जल और अन्न का सेवन न करें
क्यों खास है हरतालिका तीज?
हरतालिका तीज को माता पार्वती की तपस्या और भगवान शिव से उनके विवाह से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। इसी कारण महिलाएं इस दिन शिव-पार्वती की पूजा कर अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दिन व्रत के साथ पूजा-पाठ, शिव-पार्वती का स्मरण और धार्मिक कथा सुनने की परंपरा है। अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में तीज के नियमों और रीति-रिवाजों में अंतर भी देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।