1st Oct to 10th Oct Ad

गुजरात में पतंगबाजी के चलते 7 बच्चों की मौत

मकर संक्रांति पर भारी पड़ी पतंगबाजी

नई दिल्ली: गुजरात के अलग अलग स्थानों पर मकर संक्रांति का जश्न बच्चों पर भारी पड़ गया। खासतौर पर दाहोद, पंचमहल, भावनगर और वलसाड जिले में 7 बच्चों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चे की पतंग लूटने के दौराकरंट लगने से मौत हुई है, तो दो स्थानों पर बच्चों की पीट-पीटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दाहोद के कंथोलिया में एक 10 साल का बच्चा पतंग लूटने के लिए दौड़ी, लेकिन इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस बच्चे की पहचान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले सिद्धार्थ दांगी के रूप में हुई है। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उधर, वलसाड के खटकीवाल मेंएक छह साल का बच्चा छत पर पतंग उड़ाते वक्त फिसल कर नीचे गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Middle Ad 23rd Sep UP