बस्ती: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर 30 जनवरी को पूरे देश में कोविड शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कोविड काल में कोरोना से ग्रसित रोगियों की सेवा एवं अपने कर्तव्यों का पालन करते अपनी जांन गंवा चुके चिकित्सकों को श्रद्धांजलि दी गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के दो हज़ार से अधिक चिकित्सक देश में काल ग्रसित हो गए थे।
आईएमए ने उन्हें कोविड शहीदों का दर्ज़ा दिया है। ज्ञातव्य हो कि भयावह कोविड काल में सम्पूर्ण चिकित्सकों, पैरा मेडिकल एवं स्वस्थ्य कर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह किये बगैर जनहित एवं राष्ट्रहित में पूरे मनोयोग से कार्य किया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बस्ती के चिकित्सकों ने 30 जनवरी की संध्या को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर मोमबत्तियां जला कर कोविड शहीदों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की।