सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए भर्ती

संभल: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुरादाबाद जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सपा सांसद के पोते और विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके शरीर में यूरिन इंफेक्शन एवं क्रिएटिनिन बढ़ने की वजह से स्वास्थ्य खराब हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

विधायक जियाउर्ररहमान बर्क ने बताया कि 24 घंटे के बाद सांसद की तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीमें लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों की दुआओं और डॉक्टरों की मेहनत से उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है। उन्‍होंने बताया कि समर्थकों की दुआएं और डॉक्‍टर की मेहनत से सांसद का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक हो रहा है। जल्द ही उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा।

सपा सांसद के गुर्दे में है तकलीफ

वहीं, इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स का कहना है कि सपा सांसद के गुर्दे में तकलीफ है। आईसीयू (ICU) में भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। इलाज से स्थितियां सुधरी हैं। कुछ दिनों में उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।