Share Market News: 2 मार्च यानी शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, जानिए कारण 

Share Market News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार (14 फरवरी) को घोषणा की है कि बाजार 2 मार्च यानी शनिवार को छुट्‌टी के दिन भी खुला रहेगा। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन होंगे।

ऐसा डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए किया जा रहा है। इस साइट का उपयोग सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। अगर प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना की वजह से फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।

दो भागों में होगा लाइव ट्रेडिंग सेशन

स्पेशल लाइव ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 09:15 बजे से 10:00 बजे तक और दूसरा डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। प्री-ओपनिंग सेशन सुबह 09:00 से 09:08 बजे और 11:15 से 11:23 बजे तक होगा।

फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट वाले शेयरों समेत सिक्योरिटीज में अपर और लोअर सर्किट लिमिट 5% होगी, यानी इस सीमा के अंदर ही शेयरों में उतार-चढ़ाव होगा। वहीं, जो Stock पहले से ही 2% बैंड में हैं, वे इसी बैंड में बने रहेंगे।

14 फरवरी को तेजी में बंद हुआ शेयर मार्केट

शेयर मार्केट में बुधवार (14 फरवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 267 अंक बढ़कर 71,822 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 96 अंक की तेजी के साथ 21,840 के स्तर पर बंद हुआ।