69000 Shikshak Bharti: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास यानि पांच कालीदास मार्ग का घेराव किया।
6800 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया है। ‘केशव चाचा मस्त है पिछड़े दलित पस्त है’ के नारों के साथ अभ्यर्थियों ने सीएम आवास का घेराव किया है। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने शिक्षकों को हटाने का काम किया और उन्हें हिरासत मे लेकर ईको गार्डेन धरना स्थल भेज दिया है।
