Priyanka Gandhi News: अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी 2024 के चुनाव में रायबरेली लोकसभा सीट से दावेदारी ठोंक सकती हैं। रायबरेली सीट को लेकर अब पोस्टरबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। खबर है कि एक बार फिर प्रियंका के समर्थकों ने उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग की है। बुधवार यानी 6 मार्च को रायबरेली में प्रियंका गांधी को लेकर एक बार फिर होर्डिंगे लगाते हुए समर्थकों ने ये मांग उठाई है। हालांकि, अब तक कांग्रेस के तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अटकलें तेज हैं कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में इस गढ़ से मैदान में उतर सकती हैं।
दरअसल, बुधवार को एक बार फिर रायबरेली के सड़कों पर प्रियंका गांधी वाड्रा की होर्डिंग्स नजर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि, इन होर्डिंग्स के जरिये प्रियंका के समर्थकों की मांग है की वो आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कमान संभालें। इन होर्डिंग्स में लिखा गया है कि, “कांग्रेस के विकास कार्यो को आगे बढाइये, रायबरेली पुकारती है प्रियंका गांधी जी आइए।” जिसको देखने के बाद एक बार फिर ऐसी अटकलें उठ रही हैं कि प्रियंका वहां से अपनी माता सोनिया की जगह चुनाव लड़ सकती हैं।
गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने साल 2004 से रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले यहाँ से भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, दिवंगत इंदिरा गांधी सातवीं लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं। ऐसे में सोनिया के चुनाव में भाग न लेने के ऐलान के बाद अब अफवाह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से पहली बार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।