UP Ad 1 23rd Sep

Central Home Minister Amit Shah बोले- किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे कानून

Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने कहा है की किसी भी हाल में सीएए कानून वापस नहीं लिया जाएगा। हम कभी भी इससे समझौता नहीं करेंगे। हमने अपने घोषणापत्र में CAA को लेकर वादा किया था। CAA नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। CAA बीजेपी के लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है।

Middle Ad 23rd Sep UP

शरणार्थियों को न्याय देने का कानून है सीएए: अमित शाह

अमित शाह ने कहा है की CAA शरणार्थियों को न्याय देने का कानून है। पीएम मोदी ने जो कहा वो पत्थर की लकीर है। धर्म के आधार पर विभाजन किया गया था। धार्मिक प्रताड़ित लोग भारत में शरण लेंगे। उन्होने कहा की राहुल, ममता और केजरीवाल झूठी राजनीति करते हैं। कोविड की वजह से CAA लागू करने में देरी हुई है। पीड़ितों को नागरिकता देना हमारी जिम्मेदारी है।

अमित शाह ने कहा की पाकिस्तानी हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुआ है। हम पीएम मोदी की हर गारंटी पूरी करेंगे। CAA को खत्म करना असंभव है। नागरिकता पर कानून संसद का अधिकार है। ‘जिन्हें नागरिकता मिलेगी उन्हें मेरे बराबर अधिकार मिलेगा।’ वहीं, इंडिया गठबंधन को लेकर अमित शाह ने कहा की वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं।