लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेट मैच होने जा रहे हैं। इकाना स्टेडियम में इस बार कुल 7 मैच खेले जाने हैं। लखनऊ कमिश्नरेट से लेकर स्टेडियम प्रशासन तक ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। लखनऊ मेट्रो ने भी बड़ा फैसला ले लिया है।
लखनऊ मेट्रो इंडियन प्रीमियर लीग प्रेमियों के लिए लगातार दूसरे साल भी खास सौगात लेकर आई है। लखनऊ में खेले जाने वाले सभी IPL मैचों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो ट्रेन को मध्यरात्री तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जाने वाले दर्शकों के लिए लखनऊ मेट्रो ने अपनी आखिरी ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशन (सीसीएस और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन) से रात 12:30 बजे रवाना करने का फैसला किया है।
मैच की लिस्ट
- 30 मार्च 2024 एलएसजी बनाम पीबीकेएस
- 7 अप्रैल 2024 एलएसजी बनाम जीटी
- 12 अप्रैल 2024 एलएसजी बनाम डीसी
- 19 अप्रैल 2024 एलएसजी बनाम सीएसके
- 27 अप्रैल 2024 एलएसजी बनाम आरआर
- 30 अप्रैल 2024 एलएसजी बनाम एमआई
- 5 मई 2024 केकेआर बनाम एलएसजी