UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट का ऐलान आज संभव

UP Board Results 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रदेश और जिला स्तर पर रिजल्ट की मेरिट भी तैयार की गई है. शासन से अनुमति मिलते ही बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं में कुल 51 लाख 99 हजार 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं.

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित हुई. यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में 55 लाख से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. नतीजे UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होंगे.