चिलचिलाती गर्मी से राहत के आसार, इस दिन पूरे यूपी में गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा

UP Weather Update:  उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब लू के थपेड़ों से आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव हो सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पारे में धीरे-धीरे क्रमिक रूप से गिरावट आएगी। पांच मई से प्रदेश में मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के बारिश के आसार हैं। सात मई को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। तापमान में करीब एक डिग्री की कमी आई है। सोमवार का पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार की अपेक्षा पारा 25 डिग्री रहा।