यूपी से आज से गुजरेगी ये स्पेशल ट्रेन, देवरिया समेत इन स्टॉपेज के यात्रियों को फायदा

लखनऊः पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर यात्रियों की मांग पर स्पेशल ट्रेन चलाया जा है. इसी कड़ी में 04406/04405 शकूरबस्ती-सहरसा-शकूर बस्ती ट्रेन चलाई जा रही है. जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि देवरिया सदर, सीवान, छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन शकुर बस्ती से 18, 19, 22, 23, 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को तथा सहरसा से 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को आठ फेरों के लिए चलाया जाएगा.

शकूर से सहरसा जाना आसान
उन्होंने बताया कि 04406 शकूर बस्ती-सहरसा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 18, 19, 22, 23, 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को शकूर बस्ती से 20.15 बजे प्रस्थान कर नई दिल्ली से 21.40 बजे चलेगी. ट्रेन गाज़ियाबाद से 22.15 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 00.05 बजे, टूण्डला से 03.00 बजे, इटावा से 04.12 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.45 बजे, उन्नाव से 08.25 बजे, ऐशबाग से 09.50 बजे, बादशाहनगर से 10.10 बजे, बाराबंकी से 10.55 बजे, गोंडा से 12.30 बजे, बस्ती से 13.45 बजे, खलीलाबाद से 14.10 बजे, गोरखपुर से 15.40 बजे, देवरिया सदर से 16.40 बजे, सीवान से 17.45 बजे, छपरा से 19.25 बजे, सोनपुर से 20.55 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे, समस्तीपुर से 23.35 बजे, तीसरे दिन दलसिंहसराय से 00.15 बजे, बरौनी से 01.40 बजे, बेेगूसराय से 02.05 बजे, खगड़िया से 02.50 बजे तथा मानसी से 03.25 बजे छूटकर सहरसा 05.30 बजे पहुंचेगी.

19 अक्टूबर से सहरसा से करेगी प्रस्थान
वापसी यात्रा में 04405 सहरसा-शकूर बस्ती अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27 एवं 28 अक्टूबर, 2025 को सहरसा से 08.00 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन मानसी से 09.15 बजे, खगड़िया से 09.40 बजे, बेंगूसराय से 10.25 बजे, बरौनी से 11.25 बजे, दलसिंहसराय से 12.20 बजे, समस्तीपुर से 13.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.05 बजे, हाजीपुर से 15.10 बजे, सोनपुर से 15.35 बजे रवाना होगी.

इसके बाद ट्रेन छपरा से 18.05 बजे, सीवान से 19.20 बजे, देवरिया सदर से 20.25 बजे, गोरखपुर से 22.05 बजे, खलीलाबाद से 22.52 बजे, बस्ती से 23.25 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.05 बजे, बाराबंकी से 03.10 बजे, बादशाहनगर से 04.02 बजे, ऐशबाग से 04.50 बजे, उन्नाव से 06.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.35 बजे, इटावा से 09.30 बजे, टूण्डला से 11.00 बजे, अलीगढ़ से 13.02 बजे, गाज़ियाबाद से 15.40 बजे तथा नई दिल्ली से 16.45 बजे छूटकर शकूर बस्ती से 17.40 बजे पहुंचेगी.

17 कोच की है ट्रेनः इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे. इसके साथ ही शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे.