यूपी में विशेष टीम करेगी जमीन से जुड़े विवादों का हल, गोरखपुर में सीएम योगी ने अधिकारियों के दिए कड़े निर्देश

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण विशेष टीम गठित करके किया जाए. जमीन का मालिकाना हक उसके वास्तविक स्वामी के पास ही होना चाहिए. किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि दबंगों ने कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों को कानूनी सबक सिखाया जाए. किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएं. सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है.

विशेष टीम करेगी जमीनी विवादों का निस्तारण
सीएम योगी गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान करीब 200 लोगों से मिले और सबको उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. सभी के आवेदन पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिए.

सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. जनता दर्शन में लाए गये भूमि विवाद के मामलों पर उन्होंने अफसरों से कहा कि विशेष टीम लगाकर ऐसे मामलों को जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए.
इलाज के लिए धन कि नहीं होगी कमीजनता दर्शन में कई फरियादी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेने पहुंचे थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी. उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिए. साथ ही इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए. पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समाधान करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. सबके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए