लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की।
अयोध्या में बड़े पैमाने पर चलाया गया सफाई अभियान
अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। यह उनके 25 वर्षों के समर्पित सेवा-कार्य का भी प्रतीक है जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र, राज्य और पूरे देश के लिए काम किया है। इस अवसर को मनाने के लिए, हमने मेयर के नेतृत्व में यह तय किया कि सबसे उपयुक्त सम्मान एक स्वच्छता अभियान होगा… इस अभियान के माध्यम से, हम भगवान राम से प्रार्थना करते हैं और प्रधानमंत्री के लिए लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करते हैं, ताकि वे हमारे देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करते रहें।
अयोध्या के मेयर बोले- मां भारती की सेवा के लिए समर्पित रहें पीएम मोदी
पीएम के जन्म दिवस पर शहर में होंगे विविध आयोजन, सेवा संकल्प के रूप में बनेगा दिवस
25 सितंबर से दो अक्तूबर तक 200 घंटे का वृहद सफाई अभियान चलेगा। जलकल विभाग पानी की टंकियों की भी सफाई करेगा। 27 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस पर शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई होगी। 17 अक्तूबर तक हर जोन में सफाई मित्रों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन लाख दीप जलेंगे

