11th Nov Header

Navratri Special: माँ दुर्गा की पांचवीं शक्ति ‘स्कंदमाता’

माँ दुर्गा के अवतार का अद्भुत रहस्य

शारदीय नवरात्रि के पंचम दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता अनुसार संतान प्राप्ति हेतु मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। भगवान स्कंद कुमार [कार्तिकेय] की माता होने के कारण दुर्गा जी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंद माता नाम प्राप्त हुआ है। इनके विग्रह में भगवान स्कंद बालरूप में इनकी गोद में विराजित हैं।और इन देवी की चार भुजाएं हैं।