नई दिल्ली: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। लिस्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा और सचिन पायलट को टोंक से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा राजस्थान की लिस्ट में कृष्णा पुनिया को सादुलपुर, गोविंद सिंह डोटासरा को लच्छमनगढ़, दानिश अबरार को सवाईं माधोपुर, चेतन सिंह चौधरी को दीदवाना, विजयपाल मिर्धा को देगाना, महेंद्र विश्नोई को लुनी, सीपी जोशी को नाथद्वारा, अशोक चंदाना को हिंडोली से टिकट दिया गया है।
पढ़ें यह खबर: Rajasthan Election 2023: BJP ने जारी की 83 प्रत्याशियों की लिस्ट, वसुंधरा को झालरापाटन से टिकट

