करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) का पहला एपिसोड आ गया है. शो के पहले गेस्ट दीपिका-पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं. रणवीर और दीपिका की शादी को पांच साल हो गए हैं. ये कपल इटली में शादी के बंधन में बंधा था. शादी के बाद से ही फैंस इनकी वेडिंग वीडियो का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है. पहली बार कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर की शादी की वीडियो दिखाई है. जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए गए हैं. वीडियो में रणवीर-दीपिका की शादी के खास पल दिखाए हैं जिसमें दोनों फैमिली के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दीपिका और रणवीर की शादी की वीडियो की शुरुआत उनकी सगाई की पार्टी से होती है. जिसमें वह दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं. उसके बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण कहते हैं कि रणवीर उनकी बोरिंग फैमिली में एक्साइटमेंट लेकर आए हैं.