एयर इंडिया कर्मी की हत्या, गैंगवार की आशंका

बड़ा भाई मर्डर केस में जेल में, छोटे को गोलियों से भून डाला

नोएडा: नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 104 में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे एक शख्स की कार के अंदर हत्या कर दी गई। 5 बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे शख्स पर एक के बाद एक 9 गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। शख्स की मौत के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शख्स का बड़ा भाई एक मर्डर केस के मामले में जेल में बंद है। एक अधिकारी ने कहा है कि शख्स की हत्या बदले की भावना से प्रेरित लग रही है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 104 में जिस शख्स की हत्या हुई है उसका नाम सूरज मान बताया जा रहा है। शख्स एयर इंडिया में जॉब करता है और वह सेक्टर 104 के एनी टाइम जिम से वर्कआउट करके लौट रहा था। शख्स जैसे ही अपनी कार में बैठा 5 नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कार को घेर लिया और शख्स को भून डाला। पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम हरिश चंदर ने बताया कि सूरज मान सेक्टर 100 में लोटस सोसायटी में रह रहा था।