1st Nov Ad

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बुलाई बड़ी बैठक

कई अहम मुद्दों पर करेंगे मंथन

लखनऊ: अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में लग चुकी हैं। केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी को हारने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर इंडिया अलायन्स बनाया है। मगर INDIA में सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी एकमत नहीं बना पा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी अपनी हलचल तेज कर दी है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए आज समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक अहम बैठक बुलाई है। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में अखिलेश लोकसभा चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं।