अखिलेश यादव ने दिया नारा- 80 हराओ, देश बचाओ

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यूथ के चारों फ्रंटल के पदाधिकारी संग बैठक की। अखिलेश यादव ने PDA को मजबूत करने के लिए यूथ के पदाधिकारीयों को मूल मंत्र दिया। उन्होने कहा, आने वाले समय मे संविधान बचे, नेताजी ने जो रस्ता संघर्ष से बनाया है उसे बचना है, बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा। अखिलेश यादव ने नारा दिया है की ‘80 हराओ देश बचाओ’।

अखिलेश यादव ने कहा की किसानों की आय नहीं बढ़ी, बेरोजगारी चरम पर है, लगातार सरकार पेपर लीक करा रही है ताकि नौजवानों को नोकरी ना देना पड़े। सरकार अगर वाकई किसानों के दुख दर्द को समझती तो MSP लागू कर देती। 2 लाख 25 हजार वोटर बीजेपी से नाराज हैं, जिस पार्टी का एक लोकसभा में 3 लाख वोट कम हो रहा है तो वो 80 हारेगी नहीं तो क्या होगा। बीजेपी वालों ने सपाइयों को छीन लिया तो उन लोगों को मंत्री तो बनाओ जो आपने आश्वासन दिया है वो भी पूरा करो।