मां गंगा के आंचल में पहुंचे अखिलेश यादव, लिया आशीर्वाद

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में हिंदुत्व पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम पहले से ही सॉफ्ट हैं और अब हमें हार्ड हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करना है। उनके यह बयान सुर्ख़ियों में रहा और इस बयान का नतीजा दिखाई दे रहा है।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने केदारनाथ का दौरा किया है। अखिलेश ने परिवार के साथ देवप्रयाग में दशहरा का पर्व मनाया है। अखिलेश यादव ने गंगा में स्नान कर, मां गंगा की आरती की और आशीर्वाद लिया। इसकी तस्वीरें भी अखिलेश यादव ने अपने X अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा ‘आज मां गंगा के आंचल में… सबके मंगल जीवन के निर्विध्न प्रवाह के लिए प्रार्थना के कुछ पल।’

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियों ने I।N।D।I।A गठबंधन बनाया है। इसमें उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव दम भरते हुए नज़र आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सभी बैठकों में अखिलेश यादव ने प्रतिभाग भी किया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कलेश जारी है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस गठबंधन के टूटने के आसार नज़र आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में खींचतान जारी है।