1st Nov Ad

हमास के समर्थन में पोस्ट करने पर इजराइल की मशहूर एक्ट्रेस को लिया हिरासत में

मैसा अब्देल हादी पर आतंकवाद को उकसाने का आरोप

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। दोनों देशों के बीच जारी इस जंग में लोग दो खेमों में बंट गए हैं। कोई इजराइल का समर्थन कर रहा है तो कोई फिलिस्तीन का। इस बीच एक इजराइल की एक मशहूर अभिनेत्री को हमास का समर्थन करना महंगा पड़ा गया। पुलिस ने इसके लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

अभिनेत्री का नाम मैसा अब्देल हादी है जो इजराइल की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मैसा अब्देल हादी पर आतंकवाद को उकसाने का आरोप है और इसी आरोप के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मैसा अब्देल हादी ने सोशल मीडिया के जरिए इजराइल और हमास युद्ध को लेकर पोस्ट शेयर किए थे। जिसको लेकर उन पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि हादी ने 7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच हुई हिंसा में हमास का समर्थन किया था। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री हादी ने की एक पोस्ट में इजराइल और गाजा के बीच टूटी हुई सीमा बाड़ की छवि थी, जिसके कैप्शन था ‘चलो बर्लिन शैली में चलें’। पुलिस के मुताबिक हादी की ये पोस्ट संघर्ष को तोड़ने और फोटो के गिरी हुई बर्लिन की दीवार को दर्शाता था।