अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ, सोशल मीडिया बोलीं- तेज म्यूजिक से दूर रहें

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक रेयर न्यूरो डिसीज की शिकार हो गई हैं, जिस वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। हाल ही में सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया। साथ ही सिंगर ने बताया कि वो बीते काफी वक्त से इनएक्टिव क्यों हैं? अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को तेज (लाउड) म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है।

बीते सोमवार (17 जून) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अलका याग्निक ने लिखा, ‘मेरे सभी फैंस, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों के लिए। कुछ हफ्ते पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना के कई हफ्तों बाद थोड़ी हिम्मत जुटाकर अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को इस बारे में बता रही हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं।’

अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ, सोशल मीडिया बोलीं- तेज म्यूजिक से दूर रहें

कई मशहूर सिंगर्स ने की जल्द ठीक होने की कामना

सिंगर अलका की इस पोस्ट पर सोनू निगम समेत कई सिंगर और सेलेब्‍स ने कमेंट करके उनके लिए प्रार्थना की है।

अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ, सोशल मीडिया बोलीं- तेज म्यूजिक से दूर रहें

अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ, सोशल मीडिया बोलीं- तेज म्यूजिक से दूर रहें