एंटरटेनमेंट डेस्क: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी बहू राधिका मर्चेंट शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ से उनके सुखमय जीवन के लिए कामना की। नीता अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह काशी विश्वनाथ को नमन कर रही हैं।
वीडियो में नीता अंबानी कह रही हैं कि नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरा भक्ति का एक गहरा नाता रहा है। मैं और मेरा परिवार कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए बाबा का आशीर्वाद जरूर लेता है। वे आगे कहती हैं कि गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है…।
~ Auspicious Beginnings: An Ode to Kashi ~ pic.twitter.com/GXVcIXIeBh
— Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc_india) July 12, 2024
काशी विश्वनाथ में अर्पित किया था शादी का पहला कार्ड
बता दें कि कुछ दिनों पहले नीता अंबानी बेटे-बहू के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। अनंत और राधिका की शादी का पहला कार्ड भी नीता ने श्रीकाशी विश्वनाथ को अर्पित किया। नीता अंबानी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। मेरे बच्चों के बड़े दिन के उत्सव में काशी की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी।

