आजमगढ़: आजमगढ़ में मंगलवार (21 मई) को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनसभा में अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि, पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज कर लोगों को शांत कराया और भीड़ को हटाया। थोड़ी ही देर में माहौल सामान्य हो गया।
लोकसभा लालगंज के खरेवां में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही अखिलेश अपना संबोधन शुरू करने के लिए उठे कार्यकर्ता जोश में आ गए, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ लोगों पर डंडा चलाने की भी बात सामने आ रही है।
उत्तरप्रदेश के #Azamgarh में अखिलेश यादव की रैली में जनता इतनी उमड़ी की बेरिकेड्स टूटे, माइक–साउंड नीचे गिर गए। भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं।
ये जोश ऐसे ही बनाए रखिए हमें इस तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है :- अखिलेश यादव
युवाओं में देश के अगले… pic.twitter.com/hxvnXijv0m
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) May 21, 2024
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव अभिवादन के बाद जैसे ही संबोधन शुरू करने के लिए उठे कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ा कि कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला, जिससे कोई घटना नहीं हो सकी। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपना संबोधन शुरू किया और जमकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा की 543 सीटों में देश की 140 करोड़ जनता इनको 143 सीटें भी नहीं देगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर राशन की मात्रा बढ़ाई जाएगी। डाटा भी देने का काम सपा करेगी। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले इन्होंने फ्री डाटा दिया, जब सबके हाथ में मोबाइल आ गया तो बंद कर दिया। किसान पहुंचे यूरिया खरीदने तो उनको नैनो यूरिया पकड़ा दी। कंपनी नैनो यूरिया बेचकर फरार हो गई। अखिलेश ने कहा कि 25 मई को आजमगढ़ इतिहास बदलेगा।