लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे, उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है। क्योंकि, भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है, वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बीएययू को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।
BHU को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।
भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा… pic.twitter.com/ft8DsOPlv0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 22, 2024
हर सच्चे इंसान के खिलाफ है भाजपा
सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं। जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी। उन्होंने अपने बयान में एक हैश टैग एक थी भाजपा भी जोड़ा।

