हरियाणा में हुआ कैबिनेट विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद मंगलवार (19 मार्च) को नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। हरियाणा के नए सीएम सैनी ने आज पंचकूला पहुंचकर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने माथा टेकने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां मिली हैं। अब नायब कैबिनेट में इन मंत्रियों को जगह मिली है।

सात मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में छह मंत्री और छह राज्य मंत्री बनाए गए हैं। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल अनिल विज, ओमप्रकाश यादव, संदीप सिंह और कमलेश का पत्ता कट गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का नया मंत्रिमंडल

कैबिनेट मंत्री

1- कंवरपाल गुर्जर

2- मूलचंद शर्मा

3- रणजीत सिंह चौटाला

4- जेपी दलाल

5- डॉ. बनवारी लाल

6- डॉ. कमल गुप्ता

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1- सीमा त्रिखा

2- महिपाल ढांडा

3- असीम गोयल

4- डॉ. अभय सिंह यादव

5- सुभाष सुधा

6- बिशंबर वाल्मीकि

7- संजय सिंह