फतेहपुर: निजी सुरक्षा सर्विस संचालक को धमकी, लगाई डीएम से गुहार

फतेहपुर: जिले में सुरक्षा देने वाले भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तभी तो एक निजी सुरक्षा सर्विस के संचालक ने जिलाधिकारी सी इंदुमती को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पीड़ित ने बताया कि कुछ बदमाश काफी समय से परेशान कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि डीएम के आदेश के बाद न्याय मिलेगा।

आशीष कुमार पुत्र कामता सदर तहसील के कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित चक बिसौली गांव में रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि वह बिसौली गांव में निजी सुरक्षा सर्विस चलाते हैं। इसमें वह सुरक्षाकर्मियों को तैनात भी करते हैं, लेकिन उनके इसी कार्य की वजह से गांव के ही कुछ लोग ईर्ष्या रखते हुए विवाद करते हैं। बीते दिनों इसी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें फील्ड में जाने से रोकते हैं और धमकाते हैं। ये लोग उनसे निजी सुरक्षा सर्विस को न चलाने के लिए धमका रहे हैं।

जान से मारने की धमकी की शिकायत

पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि उनके गांव के शातिर बदमाश हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे चुके हैं। आशीष कुमार ने बताया कि जब से दबंगों का विरोध किया तो अब ये लोग उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। विरोध करने पर अब तो ये लोग जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसे दबंगों की वजह से न केवल उनका कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनकी सर्विस में कार्य करने वाले सुरक्षाकर्मी भी भय से परेशान हैं।

इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अब जिलाधिकारी के एक्शन के बाद कार्रवाई होगी और न्याय मिलेगा।