गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी के तत्वावधान में सप्त दिवसीय प्रतियोगिताओं के चौथे दिन यानि आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रो विनय कुमार सिंह के संयोजकत्व में कला संकाय के कक्ष संख्या 144 में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए प्रो विनय सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में बहुउपयोगी है। छात्र छात्राओं को निरंतर अपने सामान्य ज्ञान को अपडेट करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी संकायों से छात्रों ने प्रतिभाग किया है इसलिए प्रश्न भी सभी विषयों से लिए गए है।
बता दें की प्रतियोगिता में कुल 129 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। प्रो शिखा सिंह ने बताया की आज चार दिनों में कुल होने वाली पंद्रह प्रतियोगिताओं में से आज तक सात प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। शेष भी अगले तीन दिनों में हो जाएंगी। इस प्रतियोगिता के अवसर पर प्रो गौरहरि बेहरा, डा आमोद कुमार राय, डा तूलिका मिश्रा, डा मनीष प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।