राजस्थान जाएंगीं मायावती, संबोधित करेगीं जनसभाएं

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों में बसपा भी एक्टिव नज़र आ रही है। लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का दम भरने वालीं मायावती राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंच रहीं हैं। शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा पहुंचेंगी। यहां वह खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगी। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वह बैठक करेंगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। यहां बैठक करने के बाद वह राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगी।

राजस्थान में धौलपुर और भरतपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.45 बजे धौलपुर और दोपहर तीन बजे भरतपुर पहुंचेंगी। ज्ञात हो कि आगरा से भरतपुर व धौलपुर के 50 से अधिक गांवों की सीमाएं जुड़ीं हैं। आगरा के कई बसपा नेता राजस्थान चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन में शामिल हैं। वहां पर 25 नवंबर को राजस्थान में 200 सीटों के लिए मतदान होगा।