11th Nov Header

रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में निषाद पार्टी मनाएगी अपना संकल्प दिवस: संजय निषाद

केंद्र व प्रदेश सरकार से कई विशेष अतिथि होंगे शामिल

लखनऊ: मंगलवार को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 13 जनवरी को निषाद पार्टी अपनी 11वीं संकल्प दिवस को भव्य और विशाल बनाने जा रही है। निषाद ने बताया कि संकल्प दिवस का आयोजन लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में होगा और प्रदेश भर से मछुआ समाज के लोग एकजुट होंगे। उन्होंने बताया कि संकल्प दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य गणमान्य अथितियों को आमंत्रित किया गया है।