1st Nov Ad

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरी दिल्ली में निकालेगी शोभायात्रा

जगह जगह भंडारा कराएगी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। इसी दिन आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में रामलला की शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया है। पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक शोभायात्रा पूरी दिल्ली से निकाली जाएगी। इसके अलावा पूरी दिल्ली में जगह जगह भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। पार्टी के कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।