UP Ad 1 23rd Sep

बरेली में 26 अप्रैल को पीएम मोदी का रोड शो, नगर निगम ने सड़कों और नालों को चमकाया

बरेली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (26 अप्रैल) को बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनपद में रोड शो करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो रही हैं। जिला प्रशासन की देख-रेख में नगर निगम के कर्मचारी भी तैयारी में जुट गए हैं। रोड शो के संभावित रूट की सड़कों को चमकाया जा रहा है।

Middle Ad 23rd Sep UP

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान संभावित रोड शो स्वयंवर बारात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक होना है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। नगर निगम की टीम ने रोड शो वाले रूट की विशेष स्तर पर धुलाई की है। वहीं, कई एरिया में तो आमजन के लोगों को जाने पर रोक तक लगा दी गई है।

नाले की भी हुई जमकर साफ-सफाई

नगर निगम के प्रकाश विभाग ने भी लाइटें दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट पर नाले की बदबू नहीं आएगी। निगम की टीमों ने नालों को भी उच्च स्तर पर साफ कर दिया है। वहीं, रोड शो के बीच में आने वाले नालों से पहले जाल लगाए हैं, जिससे सिर्फ पानी ही पास हो सके। ऐसी कोई भी वस्तु नाले में ना आए, जिससे नाला चोक हो।

पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को दोबारा बरेली आकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम में रोड शो करेंगे। इसके लिए डायवर्जन अलग से जारी किया जाएगा। इसमें शहर के अंदर के कई प्रमुख रास्ते 26 अप्रैल को सुबह से कार्यक्रम होने तक सील कर दिए जाएंगे। मंगलवार को एसपीजी टीम ने यहां आकर रोड शो स्थल का जायजा लिया।