RSS पदाधिकारियों के साथ Yogi Adityanath की लखनऊ में बैठक, जानिए इसके महत्व की वजह

लखनऊ : राजधानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में संघ पदाधिकारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे. यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

बता दें कि सीएम योगी ने हाल के महीनों में कई क्षेत्रीय समन्वय बैठकों में हिस्सा लिया है. जैसे वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा और गाजियाबाद में. लखनऊ बैठक भी इसी कड़ी का हिस्सा है. हाल ही में संघ प्रमुख की भी लखनऊ में मुलाकातें हुईं थीं. ऐसे में आज की बैठक 2027 में फिर से सरकार बनाने की रणनीति पर केंद्रित मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक उनकी पहुंच पर फीडबैक लिया जा रहा है. बैठक के बाद किसी आधिकारिक बयान की उम्मीद है, जिसमें समन्वय को और मजबूत करने के संकेत मिल सकते हैं. आज की बैठक भी इसी दिशा में एक कदम है. लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में संघ पदाधिकारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे.

बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि “मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच हो रही यह बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की प्राथमिक रूपरेखा को तय करने को लेकर की जा रही है. जिसमें कई कार्यक्रम तय किए जाएंगे.”